Prayagraj Mahakumbh Fire Highlights : प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। महाकुंभ मेला क्षेत्र सेक्टर 19 में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि सेक्टर 19 में मौजूद 200 से ज्यादा टेंट जल गए। हांलाकि गनीमत ये रही की इस हादसे में कोई भी जनहानी हुई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग की वजह से टेंटों में रखे सिलेंडर ब्लास्ट बताई जा रही है।
ड्रोन फुटेज से पता चला कि प्रयागराज कुंभ मेले का एक विशाल क्षेत्र जलकर राख हो गया। श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए अस्थायी टेंट, जो प्लास्टिक और लकड़ी से बने थे, आग की चपेट में आ गए। तेज हवा ने आग को और भड़काया। आग पर काबू पाने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। वहीं प्रयागराज महाकुंभ में लगी आग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा की। कुंभ में पहले से ही आपातकालीन व्यवस्था थी, जिसमें फायर ब्रिगेड, डॉक्टर और अत्याधुनिक फायर फाइटिंग उपकरण शामिल थे।