PUBG की जगह लेने वाली Battlegrounds Mobile India का हुआ ऑफिशियल लॉन्च, अपडेट, रिवॉर्ड के बारे में जानें

पबजी मोबाइल की जगह लेने वाली इस गेम में मामूली बदलाव किए गए हैं। यह अभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगी

अपडेटेड Jul 02, 2021 पर 5:45 PM
Story continues below Advertisement

Battlegrounds Mobile India को देश में लॉन्च कर दिया गया है। PUBG Mobile के इस विकल्प का बीटा वर्जन प्री-रजिस्टर्ड प्लेयर्स के ल्ए मई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध था। इसकी डिवेलपर ने बताया है कि यह डाउनलोड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगी।

जिन यूजर्स ने इसका पहले का वर्जन डाउनलोड किया है वे ऑफिशियल वर्जन के लिए ऐप को अपडेट कर सकते हैं। अभी गेम केवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Battlegrounds Mobile India को थर्ड-पार्टी स्टोर्स से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।

करोबारी हफ्ते के अंतिम दिन Dealing Rooms में आज के Top Trading Ideas

इसका मतलब है कि आईफोन यूजर्स को तब तक इंतजार करना होगा जब तक  Krafton की ओर से Battlegrounds Mobile India के iOS की घोषणा नहीं की जाती। यह घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

जिन एंड्रॉयड यूजर्स ने इसका शुरुआती वर्जन डाउनलोड किया है वे ऐप की प्ले स्टोर लिस्टिंग पर जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं। डाउनलोड के बाद कॉन्स्टेबल सेट को कलेक्ट किया जा सकता है जो इन-गेम इवेंट्स सेक्शन से 1 करोड़ डाउनलोड के लिए एक रिवॉर्ड है।

यह गेम  PUBG Mobile के काफी समान है और इसमें कुछ ही बदलाव किए गए हैं।


नई गेम में किए गए बदलावों में ग्रीन ब्लड और पूरी तरह कपड़ों से ढके कैरेक्टर्स शामिल हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।