पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मुसेवाला की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले पंजाब सरकार ने हटाई थी सिक्योरिटी

लोकप्रिय पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई

अपडेटेड May 30, 2022 पर 12:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लोकप्रिय पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला

लोकप्रिय पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की रविवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बतया कि कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने मूसेवाला पर मनसा जिले स्थित उनके गांव के पास ताबड़तोड़ गोलियों से हमला किया। गंभीर हालात में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले मूसेवाला की मौत हो चुकी थी।

इस हमले में 2 और लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों को पता लगाने की कोशिश जारी है। जानकारी के मुताबिक मूसेवाला पर कथित तौर पर 30 से अधिक राउंड फायरिंग की गई थी।

मूसेवाला, मानसा जिले एक मूसा गांव के रहने वाले थे। मूसेवाला पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे और उन्होंने मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंगला से करीब 63,323 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।


यह भी पढ़ें- Nepal: उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुआ विमान, 4 भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश की आशंका

एक दिन पहले भवंतन मान सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

यह हमला पंजाब की भगवंत मान सरकार की तरफ से मूसेवाला सहित 400 से अधिक लोगों की सुरक्षा वापस लिए जाने के ठीक अगले दिन हुआ है।

कांग्रेस पार्टी ने CM भगवंत मान का माना इस्तीफा

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, "होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। दुनिया भर से उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।"

वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने एक ट्वीट में कहा, "मैं इस घटना से इतना हैरान हूं कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या कहूं। हमने कांग्रेस पार्टी के एक होनहार सितारे, सिद्धू मूसेवाला को खो दिया है। भगवंत मान सरकार के सुरक्षा वापस लेने के दो दिन बाद ही उन्हें मनसा में गोलियों से भून दिया गया। आप सरकार ने अब नैतिक अधिकार खो दिया है। इसे बर्खास्त किया जाना चाहिए। "

कांग्रेस नेता और पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, "होनहार नौजवान सिद्धू मूसेवाला की हत्या पंजाब की कानून-व्यवस्था की पोल खोलती है। सीएम भगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उनके पास गृह विभाग का प्रभार है। साथ ही उन्हें यह बताने की जरूरत है कि हमले से ठीक एक दिन पहले कल उनकी सुरक्षा किस आधार पर वापस ले ली गई थी।"

पिता सेना से रिटायर और मां हैं सरपंच

शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्‍म 17 जून 1993 को हुआ था। मूसेवाला की गिनती पंजाब के सबसे लोकप्रिय सिंगरों में होती थी और सोशल मीडिया पर उनकी लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग है। मूसेवाला के पिता भारततीय आर्मी से रिटायर्ड है। उनकी मां का नाम चरन कौर मूसेवाला है और वहां गांव की सरपंच है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।