Indian Railway cancel Train list 3 September 2022: भारतीय रेलवे ने आज 217 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। अगर आप भी आज ट्रेन में सफर करने वाले हैं तो पहले कैंसिल ट्रेन की लिस्ट चेक कर लें क्योंकि हो सकता है कि आपकी ट्रेन को रेलवे ने कैंसिल कर दिया हो। रेलवे ने मौसम खराब और मेंटेनेंस के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
इन ट्रेनों का बदला रास्ता
भारतीय रेलवे ने 8 ट्रेनों को रिशेड्यूल और 31 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। रेलवे (Indian Railway) ने आज 217 ट्रेनों को कैंसिल किया है जिसमें से 75 ट्रेनें आंशिक तौर पर कैंसिल कर दियाहै। वहीं, 142 ट्रेनों को पूरे तरीके से रद्द किया गया है है। ऐसे में रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले यात्री कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें।
पूरे तरीके से कैंसिल ट्रेन - 142
इन राज्यों में जाती हैं ये ट्रेनें
आज कैंसिल होने वाली ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। कैंसिल की गई ट्रेनों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बिहार जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। कैंसिल ट्रेनों की गिनती IRCTC की बेवसाइट पर देख सकते हैं।