Get App

Gujarat Flood: गुजरात में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही, वायुसेना और नौसेना ने संभाला मोर्चा

बारिश और बाढ़ ने गुजरात के बड़े हिस्से को जलमग्न कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2021 पर 10:30 PM
Gujarat Flood: गुजरात में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही, वायुसेना और नौसेना ने संभाला मोर्चा

Gujarat Floods: गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ जिलों में पिछले 36 घंटे से अधिक समय से जारी भारी बारिश के कारण वहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए बचाव एजेंसियों के साथ ही साथ भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) और नौसेना (Indian Navy) की भी मदद ली जा रही है। जामनगर के कई गांवों में हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। कई घरों की एक मंजिल पूरी तरह डूब गई है।

राजकोट में अधिकारियों ने सोमवार को भारतीय वायु सेना और नौसेना से मदद मांगी थी। भारतीय नौसेना ने कहा कि गुजरात के प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों के लिए 6 और टीमें तैयार हैं। नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी बचाव प्रयासों में सहायता के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें