Get App

Bajaj Auto या TVS Motor, किसमें निवेश पर मिलेगी पोर्टफोलियो को अधिक रफ्तार

Bajaj Auto vs TVS Motor: देश की दो बड़ी दोपहिया कंपनियों बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर ने जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश कर दिए हैं। इनके नतीजे आने के बाद जानिए कि दोनों कंपनियों में किस पर दांव लगाना बेहतर होगा और पोर्टफोलियो को तेज रफ्तार मिलेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 22, 2026 पर 2:32 PM
Bajaj Auto या TVS Motor, किसमें निवेश पर मिलेगी पोर्टफोलियो को अधिक रफ्तार
Bajaj Auto vs TVS Motor: निर्यात, कमजोर रुपये और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स ने जून तिमाही में बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर की कमाई को सपोर्ट दिया।

Bajaj Auto vs TVS Motor: दोपहिया बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर के लिए वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत धमाकेदार रही। निर्यात, कमजोर रुपये और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स ने दोनों कंपनियों की कमाई को सपोर्ट दिया। दोनों कंपनियों के लिए डीलर डिस्पैचेज और रिटेल सेल्स की रफ्तार इंडस्ट्री के ग्रोथ रेट से अधिक रही लेकिन दोनों लगभग बराबरी के लेवल पर रही। हालांकि 22% बाजार हिस्सेदारी के साथ बजाज ऑटो ने ईवी मार्केट में टीवीएस के दबदबे को चुनौती दी है। अब दोनों में कौन बेहतर है निवेश के लिए, इसे लेकर सीएनबीसी-टीवी18 ने एक कंपेरिजन तैयार की है।

Bajaj Auto vs TVS Motor: कौन अधिक प्रॉफिटेबल?

टीवीएस मोटर ने जून तिमाही में 3.5% के कमोडिटी कॉस्ट इनफ्लेशन के बाद अब सितंबर तिमाही में इसमें 0.5% की और बढ़ोतरी का अनुमान जाहिर किया। कंपनी ने अपनी लागत के बोझ का करीब 30% हिस्सा प्राइस हाइक के जरिए ग्राहकों पर डाला। बजाज ऑटो ने जून तिमाही में रेवेन्यू के मुकाबले लागत में करीब 4.5% की बढ़ोतरी हुई लेकिन कंपनी ने यह नहीं बताया कि इसका कितना हिस्सा ग्राहकों पर डाला गया। हालांकि इसकी मुनाफा कमाने की क्षमता टीवीएस से काफी बेहतर है। बजाज ऑटो का ईबीआईटी मार्जिन जून तिमाही में सालाना आधार पर 19.7% से बढ़कर 20.9% पर पहुंच गया जबकि टीवीएस मोटर का मार्जिन 12.5% ​​से बढ़कर 12.8% पर पहुंचा।

Bajaj Auto vs TVS Motor: एक्सपोर्ट्स में किसके पास अधिक मौका?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें