Bharat Coking Coal Share Price: कच्चे कोकिंग कोल की कीमत बढ़ाने की घोषणा के बाद के एक दिन बाद बुधवार यानी 14 अक्टूबर के ट्रेडिंग सेशन में Bharat Coking Coal के शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला और यह 7.23 फीसदी तक चढ़ गई। Bharat Coking Coal के शेयर आज NSE पर ₹31.64 प्रति शेयर पर खुले, जबकि मंगलवार को यह ₹31.11 पर बंद हुए थे। 14 अक्टूबर को स्टॉक ने ₹33.48 का इंट्राडे हाई (दिन का उच्चतम स्तर) छुआ।
