Rain Update: तमिलनाडु-केरल में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Update: मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों में तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। तमिलनाडु और केरल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 25 नवंबर से 27 नवंबर तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है

अपडेटेड Nov 24, 2023 पर 12:16 PM
Rain Update: पिछले कई दिनों से भारी बारिश की वजह से केरल के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

Rain Update: तमिलनाडु और केरल में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से तमिलनाडु के कई जिलों में लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आईं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, ज यानी 24 नवंबर 2023 को तमिलनाडु के नीलगिरी, थेनी, थेनकासी और कोयंबटूर जिलों के लग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा, तमिलनाडु के इरोड, तिरुप्पुर, डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और थूथुकुडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के अलर्ट और राज्य में हुई भारी बारिश को देखते हुए नीलगिरी के डीएम ने अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिये हैं। नीलगिरी जिले में शुक्रवार (24 नवंबर 2023) को कुन्नूर-मेट्टुपालयम राष्ट्रीय राजमार्ग और कोठागिरी-मेट्टुपालयम राजमार्ग पर कम से कम 10 जगहों पर भारी बारिश की वजह से यातायात को रोकना पड़ा।

केरल में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात


पिछले कई दिनों से भारी बारिश की वजह से केरल के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। अधिकारियों ने लोगों से ऊचाई वाले और निचले इलाकों में ज्यादा ध्यान रखने की अपील की है। इडुक्की और पथानामथिट्टा जिलों के पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। जबकि निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से आम लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच चेन्नई में हो रही लगातार भारी बारिश के बीच चेन्नई मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटों में कई इलाकों पर भारी बारिश हुई है। करीब 45 जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, सेना के जवान की भी मौत

भारी बारिश से कई ट्रेनें रद्द

भारी बारिश लैंड स्लाइड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए इंडियन रेलवे ने केरल के कुन्नूर और मेट्टुपालयम के बीच नीलगिरि माउंटेन रेल रूट (एनएमआर) पर ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया है। दक्षिण सलेम डिवीजन रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि कल्लार और रुन्नीमेडु के बीच हिलगुरो में मलबे की वजह से ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।