Get App

छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, अशोक गहलोत ने किया बड़ा ऐलान

अशोक गहलोत ने कहा कि इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा और राज्य सरकार और पुलिस की तरफ से जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर ये अंकित किया जाएगा। गहलोत ने कहा, "ऐसे असामाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना जरूरी है।" गहलोत ने सोमवार रात को मुख्यमंत्री निवास पर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान कहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 8:58 PM
छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, अशोक गहलोत ने किया बड़ा ऐलान
अशोक गहलोत का ऐलान छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने बच्चियों और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश और दुष्कर्म के आरोपियों और मनचलों को सरकारी नौकरियां देने से रोकने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गहलोत ने ट्वीट किया, "राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास और दुष्कर्म के आरोपियों और मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा और राज्य सरकार और पुलिस की तरफ से जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर ये अंकित किया जाएगा।

गहलोत ने कहा, "ऐसे असामाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना जरूरी है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें