Rajasthan PTET 2021 Result: राजस्‍थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्‍ट (PTET 2021) का रिजल्ट आज यानी रविवार को जारी हो गया है। PTET 2021 एग्जाम का आयोजन गवर्नमेंट डूंगर कॉलेज (Government Dungar College) ने 8 सितंबर, 2021 को किया था। यह एग्जाम पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी।

रिपोर्ट के मुातबिक, 4 वर्षीय  B.A/B.Sc या 2 वर्षीय B.Ed. पाठ्यक्रम में एडमिशन पाने को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया है। उम्मीदवार Rajasthan PTET 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट https://ptet2021.com/ के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आम्रपाली में अगर आपने खरीदा है घर तो फटाफट करें दावेदारी, वरना हाथ से निकल जाएगा फ्लैट

रिजल्ट जारी होने की जानकारी राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। Rajasthan PTET के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। प्रवेश परीक्षा में काउंसलिंग के आधार पर सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए लिस्ट तैयार की जाती है।

ऐसे करें चेक

-रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2021.com पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि सबमिट करें।
-सभी डिटेल्स सबमिट करें।
-इसके बाद रिजल्ट आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
- पीटीईटी 2021 रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।