Ram Mandir: अयोध्या रेलवे स्टेशन (Ayodhya Railway Station) का नाम बदलने के एक दिन बाद, उत्तर प्रदेश सरकार नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम 'महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम' (Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya Dham) रखने की योजना बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी बुधवार को पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे, जिसका नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है।
