Ram Mandir: अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) को लेकर पूरे देश का माहौल राममय हो चला है। भगवान राम की जन्मस्थिलि अयोध्या अब एक पर्यटन नगरी भी बनने जा रही है। इससे भी ज्यादा बड़ी बात ये है कि पूरे देश को इससे आर्थिक लाभ मिलेगा। ये कहना गलत नहीं होगा कि रामलला के विराजमान के साथ ही, लक्ष्मी बरसनी शुरू हो जाएगी। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है और एक अनुमान के मुताबिक, सिर्फ जनवरी में ही इस भव्य समारोह के होने तक 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई होगी।
