Ration Card: आपका भी राशन कार्ड हो सकता है कैंसिल, अगर कर रहे हैं ऐसे इस्तेमाल, जान लें नियम

Ration Card: राशन कार्ड के जरिये मोदी सरकार कोविड के समय में आर्थिक तौर पर पिछड़े परिवारों को सस्ते में राशन दे रही थी

अपडेटेड Oct 14, 2022 पर 10:06 AM
अगर आप भी राशन कार्ड धारक है तो जान लें किन मामलों में राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है।

Ration Card: राशन कार्ड के जरिये मोदी सरकार कोविड के समय में आर्थिक तौर पर पिछड़े परिवारों को सस्ते में राशन दे रही थी। हालांकि, इसमें कई ऐसे अपात्र परिवार भी थे जो इस योजना का लाभ उठा रहे थे। सरकार अब उनसे वसूली कर सकती है। कई मामलों  में आपका राशन कार्ड भी निरस्त हो सकता है। अगर आप भी राशन कार्ड धारक है तो जान लें किन मामलों में राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है।

इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर राशन कार्ड होल्डर्स के पास 100 वर्गमीटर का प्लॉट, फ्लैट, मकान, या किसी भी तरह का 4 पहयों की गाड़ी है तो उन्हें राशन कार्ड पर सस्ता राशन लेना बंद करना होगा। उनको अपना लाइसेंस भी सरेंडर करना पड़ सकता है। अगर आपके पास ट्रैक्टर या बंदूक का लाइसेंस है, तो भी राशन कार्ड सरेंडर करना पड़ सकता है। अगर आप राशन कार्ड सरेंडर नहीं करते तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। साथ ही उनसे राशन भी वसूला जा सकता है।


सरकार ने कही यह बात

राशन कार्ड को लेकर आ रही सभी खबरों के बीच यूपी सरकार ने कहा है कि राज्य सरकार ने राशन या पैसे वसूलने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार की तरफ से राशन कार्ड लाभार्थियों की लिस्ट जरूर बनाई जा रही है लेकिन वसूली के लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है। हालांकि, यूपी में पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे किसानों की जांच जरूर हो रही है।

गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को मिलता है अंत्योदय कार्ड

गरीबी रेखा से नीचे (Below Poverty Line - BPL) परिवारों को अंत्योदय राशन कार्ड दिया जाता है। इस राशन कार्ड पर कम रेट में अनाज दिया जाता है। अंत्योदय कार्ड होल्डर्स को 35 किलो गेहूं और चावल दिया जाता है। कीमत की बात करें तो गेहूं 2 रुपये प्रति किलो गेहूं और चावल 3 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाता है। हाल ही में सरकार ने फैसला लिया है कि अंत्योदय कार्डहोल्डर्स के फ्री इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनाए जाएंगे।

Share Market Live - अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त, फोकस में Infosys

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।