Ration Card: राशन कार्ड के जरिये मोदी सरकार कोविड के समय में आर्थिक तौर पर पिछड़े परिवारों को सस्ते में राशन दे रही थी। हालांकि, इसमें कई ऐसे अपात्र परिवार भी थे जो इस योजना का लाभ उठा रहे थे। सरकार अब उनसे वसूली कर सकती है। कई मामलों में आपका राशन कार्ड भी निरस्त हो सकता है। अगर आप भी राशन कार्ड धारक है तो जान लें किन मामलों में राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है।
