Breaking: RBI Governor को मिल सकता है एक्सटेंशन, जानें कितना बढ़ सकता है कार्यकाल!

लक्ष्मण रॉय ने कहा कि इस बार कल से शुरू होने वाली एमपीसी से ज्यादा चर्चा RBI गवर्नर को एक्सटेंशन मिलने वाला है या नहीं इस पर हो रही है। लक्ष्मण ने सूत्रों के हवाले से कहा कि RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को एक्सटेंशन देने के बारे में अगले 2-3 दिनों में नोटिफिकेशन आ सकता है। शक्तिकांत दास का मौजूदा कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है

अपडेटेड Dec 03, 2024 पर 3:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लक्ष्मण रॉय ने कहा कि सूत्र बता रहे हैं कि RBI गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल अगले 6 महीने से 1 साल के लिए बढ़ सकता है

RBI Governor Extension: देश के बैंकिंग सेक्टर को रेगुलेट करने वाले भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India(RBI) के गवर्नर का कार्यकाल बढ़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक आरबीआई गवर्नर को एक्सटेंशन देने का विचार सरकार कर रही है। इस समय शक्तिकांत दास आरबीआई गवर्नर के पद पर कार्यरत हैं। कल से एमपीसी शुरू हो रही है। वैसे भी 10 दिसंबर तक शक्तिकांत दास का कार्यकाल था। क्या उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा इस बार में कई कयास लगाये जा रहे थे। मार्केट के उम्मीद थी कि आरबीआई गवर्नर को इस बार भी एक्सटेंशन मिल सकता है। सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि शक्तिकांत दास को इस बार फिर से एक्सटेंशन मिल सकता है।

6 महीने से 1 साल के लिए बढ़ सकता है कार्यकाल

सीएनबीसी-आवाज़ के संवाददाता लक्ष्मण ने एक्सक्लूसिव सूत्रों के हवाले से कहा कि RBI गवर्नर को एक्सटेंशन मिल सकता है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल बढ़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक RBI गवर्नर का कार्यकाल अगले 6 महीने से 1 साल के लिए बढ़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से इस बारे में औपचारिक जानकारी जारी की जा सकती है।


2-3 दिनों में आ सकता है नोटिफिकेशन 

लक्ष्मण ने कहा कि इस बार कल से शुरू होने वाली एमपीसी से ज्यादा चर्चा इस बात पर हो रही है कि गवर्नर को एक्सटेंशन मिलने वाला है या नहीं। सरकार का गवर्नर को एक्सटेंशन देने का मूड है या नहीं। लक्ष्मण ने कहा कि सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली है कि गवर्नर को सेवा विस्तार दिये जाने की पूरी संभावना है। शक्तिकांत दास को एक्सटेंशन देने के बारे में अगले 2-3 दिनों में नोटिफिकेशन आ सकता है। शक्तिकांत दास का मौजूदा कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है।

2018 में हुई थी शक्तिकांत दास की नियुक्ति 

इसके पहले RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को 2021 में एक्सटेंशन मिला था। RBI गवर्नर को 3 साल का एक्सटेंशन मिला था। शक्तिकांत दास को 2021 में 3 साल का एक्सटेंशन मिला था। शक्तिकांत दास की नियुक्ति 2018 में हुई थी । अगर शक्तिकांत दास को ये एक्सटेशन मिलता है तो वे सबसे ज्यादा समय तक सेवा देने वाले आरबीआई गवर्नर बन जायेंगे।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।