आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने आज एमपीसी के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर ही बरकरार रखने को फैसला लिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि चूंकि महंगाई के दर अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है ऐसे में मौद्रिक नीति के आगे की दिशा पर अनिश्चितता कायम है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई दर घट तो रही है लेकिन ये अभी भी लक्ष्य के ऊपर बनी हुई है। अपने इस संबोधन में आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2024 में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.2 प्रतिशत रह सकती है जबकि इसी अवधि में महंगाई दर 5.1 प्रतिशत पर रह सकती है।
