समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को 27 अक्टूबर को ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली। ANI ने पुलिस के हवाले से कहा, "रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर को ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली। इस ईमेल में 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई।" मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन (Mumbai's Gamdevi police station) में जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देकर जबरन वसूली के प्रयास (आईपीसी की धारा 387) और आपराधिक धमकी (आईपीसी की धारा 506-2) के तहत केस दर्ज किया गया है।
