Reliance Jio 5G launch : आकाश अंबानी ने राजस्थान के नाथद्वारा में जियो सर्विस लॉन्च की

Reliance Jio 5G launch: रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने राजस्थान में नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर से 5G सर्विस लॉन्च की

अपडेटेड Oct 22, 2022 पर 2:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इसे 30 साल के आकाश अंबानी का जियो प्रमुख के रूप में पहला बड़ा ऐलान माना जा रहा है।

Jio Chairman आकाश अंबानी ने 22 अक्टूबर को नाथद्वारा में 5जी सेवाएं लॉन्च करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि Jio True 5G पायलट बीटा ट्रायल को चेन्नई और नाथद्वारा में लॉन्च किया जा रहा है।

इसे 30 साल के आकाश अंबानी का जियो के प्रमुख के रूप में पहला बड़ा ऐलान माना जा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने उन्हें 28 जून को जियो का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति का ऐलान तब किया गया, जब मुकेश अंबानी के जियो के डायरेक्टर पद को छोड़ने की खबर आई।

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने 22 अक्टूबर (शनिवार) को राजस्थान में नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में 5G सर्विस लॉन्च की। इसके साथ ही इस इलाके में यूजर्स को 5जी सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।


रिलायंस जियो ने राजस्थान में नाथद्वारा से 5जी सर्विस की शुरुआत की है। यह राजस्थान के राजसमंद जिले में है। नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में 5जी सेवाओं का शुरुआत करते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को देश में 5जी टेलीकॉम सेवाओं को लॉन्च किया था। इस मौके पर दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों के प्रमुख मौजूद थें। रिलायंस जियो अगले साल के अंत तक देशभर में अपनी 5जी सेवाएं लांन्च कर देगी।

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने पिछले महीने ही नाथद्वारा मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने तब यह वादा किया था कि वह इसी मंदिर से 5G सर्विस की लॉन्चिंग करेंगे। इससे पहले 2015 में मुकेश अंबानी श्रीनाथजी मंदिर का दौरा करके 4G सर्विस लॉन्च की थी।

4 अक्टूबर को रिलायंस जियो ने इंडिया में आधिकारिक रूप से True 5G सर्विस लॉन्च करने का ऐलान किया था। अब तक ट्रू 5जी सर्विस बीटा ट्रायल के रूप में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी में उपलब्ध थी। 20 अक्टूबर को नाथद्वारा और चेन्नई भी इस सेवा के दायरे में आ गए हैं।

रिलायंस जियो ने कहा था कि देश के दूसरे शहरों में भी 5जी सर्विस का बीटा ट्रायल शुरू करने का ऐलान जल्द किया जाएगा। 17 अक्टूबर को नोकिया ने बताया था कि रिलायंस जियो ने उसे 5जी एक्सेस नेटवर्क (RAN) हार्डवेयर की सप्लाई के लिए प्रमुख सप्लायर के रूप में सेलेक्ट किया है। इसके लिए दोनोों कंपनियों के बीच कई साल की डील हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।