पहले से ही कोहरे की मार झेल रहे दिल्ली एयरपोर्ट पर 19 जनवरी से और भी ज्यादा रुकावटें पैदा हो सकती हैं, क्योंकि 19 से 26 जनवरी तक कुल आठ दिनों के लिए सुबह 10:20 बजे से 12:45 बजे तक दिल्ली के ऊपर एयर स्पेस बंद करने के लिए NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया गया है। ऐसा गणतंत्र दिवस परेड की प्रैक्टिस और फुल ड्रेन रिहर्सल के लिए किया गया है, जिसमें हर साल परेड, फ्लाईपास्ट और कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक झांकियां और सैन्य हथियारों का प्रदर्शन शामिल है। NOTAM आज जारी किया गया।
