Road Accident Cashless Scheme : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देशभर में ड्राइविंग ट्रेनिंग पॉलिसी शुरू कर दी है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इस योजना के तहत करीब 1250 नए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर और फिटनेस सेंटर खोले जाएंगे। नितिन गडकरी ने 7 जनवरी को एक नई योजना की घोषणा करते हुए कहा कि, सड़क हादसे के पीड़ितों को कैशलेस इलाज मिलेगा। अगर हादसे के बाद पुलिस को 24 घंटे के अंदर सूचित किया जाता है, तो इस योजना के तहत पीड़ित का इलाज 7 दिनों तक मुफ्त में किया जाएगा। वहीं हिट-एंड-रन मामले में मौत होने पर मृतक के परिवार को तत्काल 2 लाख रुपये मिलेंगे।
