2000 रुपए का नोट क्या बाजार से गायब हो रहा है, जानिए RBI ने क्या बताया

पिछले कुछ साल में RBI ने 2000 रुपए का एक भी नया नोट नहीं छापा है

अपडेटेड May 27, 2022 पर 5:10 PM
2000 रुपए का नोट का चलन मार्केट में कम हो गया है

RS 2000 Note: क्या आपने यह नोटिस किया है कि ATM से अब आपके हाथ में कितनी बार 2000 रुपए का नोट आता है। अगर आपने ध्यान दिया होगा तो समझ गए होंगे कि 2000 रुपए का नोट का चलन मार्केट में कम हो गया है। पिछले कुछ साल में RBI ने 2000 रुपए का एक भी नया नोट नहीं छापा है।

RBI ने फिस्कल ईयर 2022 की अपनी एनुअल रिपोर्ट में बताया है कि 2000 रुपए के नोट का सर्कुलेशन धीरे-धीरे बाजार से घटता जा रहा है। एक साल पहले मार्केट में 2000 रुपए के नोट का सर्कुलेशन 17.3% था जो अब घटकर 13.8% रह गया है। यानी 3.5% सर्कुलेशन खत्म हो गया है।

RBI की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट में मौजूद टोटल करेंसी वैल्यू में 2000 रुपए के नोट की हिस्सेदारी सिर्फ 1.6% रह गई है। फिस्कल ईयर 2021 में यह 2% था। उससे एक साल पहले फिस्कल ईयर 2020 में टोटल करेंसी सर्कुलेशन में 2000 रुपए के सर्कुलेशन का हिस्सा सिर्फ 2.4% था।


गरीब लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ रही महंगाई की मार, सरकार उठाएगी बड़े कदम

वैल्यू के हिसाब से बात करें तो बैंक नोट के कुल वैल्यू में 500 रुपए और 2000 रुपए के नोट की वैल्यू की हिस्सेदारी 87.1% है। जबकि 31 मार्च 2021 तक यह हिस्सेदारी 85.7% थी।

फिस्कल ईयर 2022  में बैंक नोट की वैल्यू 9.9% और वॉल्यूम 5% बढ़ा है। इससे एक साल पहले वैल्यू में 16.8% और वॉल्यूम में 7.2 का इजाफा हुआ है।

वॉल्यूम के लिहाज से मार्केट में 500 रुपए की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 34.9% है। इसके बाद मार्केट में सबसे ज्यादा 10 रुपए के नोट हैं। कुल बैंक नोट सर्कुलेशन में 10 रुपए के नोट की हिस्सेदारी 21.3% है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।