Samsung Galaxy S10 Lite Sale Online: Samsung की Galaxy S10 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 Lite अब भारत में बिक्री के लिए अवेलेबल हो चुका है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने जनवरी, 2020 में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 6.7 इंच के सुपर AMOLED Plus डिस्प्ले, एक स्नैपड्रैगन चिपसेट और 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है।
हम आपको यहां Samsung Galaxy S10 Lite के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ-साथ इसके सेल पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में भी बता रहे हैं।
किस कीमत पर बिक रहा है Galaxy S10 Lite और क्या हैं ऑफर्स?
सैमसंग ने Galaxy S10 Lite को 8GB + 128GB के वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 39,999 रुपए है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- Prism Blue, Prism White और Prism Black में अवेलेबल है। यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही अवेलेबल है। ऑनलाइन इसे फ्लिपकार्ट और Samsung India Online स्टोर से ऑर्डर किया जा सकता है। वहीं देशभर में बड़े स्टोर्स पर यह स्मार्टफोन ऑफलाइन लिया जा सकता है।
अगर ऑफर्स की बात करें तो लॉन्च ऑफर्स के तहत कस्मटर्स को अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। कंपनी नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन और 3,000 तक का एक्सचेंज प्राइस दे रही है। फ्लिपकार्ट पर कस्टमर्स Axis Bank Credit Card यूज़ करने पर पांच पर्सेंट डिस्काउंट और इICICI Bank Credit Card पर 3,000 तक का इंस्टैंट कैशबैक दे रही है। वहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 17,000 तक की छूट दे रही है।
Galaxy S10 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Galaxy S10 Lite में Infinity-O पैनल के साथ 6.7 इंच की सुपर AMOLED Plus की Full HD+ resolution- 1,080 x 2,400 पिक्सल की स्क्रीन है। स्मार्टफोन का अस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैन है।
स्मार्टफोन का बैक glasstic यानी ग्लास और प्लास्टिक मिक्स वाले लुक में है। बैक पैनल में 48MP f/2/0 का प्राइमरी सेंसर है। बाकी दो कैमरे- 12MP f/2.2 का ultra-wide और 5MP f/2.4 का मैक्रो सेंसर वाले हैं। सेल्फी के लिए इसमें डिस्प्ले के टॉप पर पंच होल में 10MP f/2.0 का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसमें 8GB RAM और 128GB मेमोरी के साथ Qualcomm Snapdragon 855 processor है। microSD card के जरिए मेमोरी 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। इसमें एक स्ट्रॉन्ग 4,500 mAh की बैटरी है, जो USB Type-C से सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
