Santishree Dhulipudi Pandit: शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित बनीं JNU की पहली महिला वाइस चांसलर

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में राजनीति और लोक प्रशासन विभाग के प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित एम जगदीश कुमार की जगह लेंगी जिन्हें शुक्रवार को उच्च शिक्षा नियामक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था

अपडेटेड Feb 07, 2022 पर 1:51 PM
Story continues below Advertisement
Santishree Dhulipudi Pandit जेएनयू की पहली महिला कुलपति होंगी अधिकारियों ने कहा कि पंडित को JNU के 13वें कुलपति के रूप में कार्यभार संभालने की तारीख से 5 साल के लिए नियुक्त किया गया है

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित (Santishree Dhulipudi Pandit) को दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) का नया कुलपति (JNI vice-chancellor) नियुक्त किया गया है। वह जेएनयू की पहली महिला वाइस चांसलर हैं। प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में राजनीति और लोक प्रशासन विभाग की प्रोफेसर हैं।

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पुणे स्थित सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय (Savitribai Phule University) की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है।

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पंडित जेएनयू की पहली महिला कुलपति होंगी और उनकी नियुक्ति पांच वर्षों के लिए होगी। अधिकारियों ने कहा कि पंडित को जेएनयू के 13वें कुलपति के रूप में कार्यभार संभालने की तारीख से 5 साल के लिए नियुक्त किया गया है।


Punjab Elections 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल होंगी बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

प्रोफेसर पंडित एम जगदीश कुमार (M Jagadesh Kumar) की जगह लेंगी जिन्हें शुक्रवार को उच्च शिक्षा नियामक UGC (University Grants Commission) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पिछले साल जेएनयू के कुलपति के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद से एम जगदीश कुमार कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।

कुमार को अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जेएनयू के पूर्व छात्र पंडित ने 1986 और 1990 के बीच इसके स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से एमफिल और पीएचडी की। पंडित ने चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज से राजनीति विज्ञान में मास्टर किया। वह गोवा यूनिवर्सिटी में भी पढ़ा चुकी हैं।

59 वर्षीय पंडित का जन्म सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) में हुआ था, जहां उनकी मां लेनिनग्राद ओरिएंटल फैकल्टी डिपार्टमेंट में तमिल और तेलुगु की प्रोफेसर थीं। बता दें कि जेएनयू में उनके पूर्ववर्ती जगदीश कुमार के कार्यकाल के दौरान 2016 में छात्र नेताओं द्वारा कथित रूप से भारत विरोधी नारे लगाने, छात्रावास शुल्क में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और जनवरी 2020 में एक नकाबपोश भीड़ द्वारा छात्रों पर हमले जैसे मुद्दों पर छात्र और शिक्षक संघ आमने-सामने रहे।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 07, 2022 1:49 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।