SBI Pension: SBI ने शुरू की PensionSeva वेबसाइट, एक क्लिक पर मिलेंगी पेंशनर्स को यह सभी सुविधाएं

वेबसाइट के जरिए यूजर्स एरियर कैलकुलेशन शीट समेत अन्य कई जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 13, 2021 पर 6:03 PM

Pension Seva: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारती स्टेट बैंक (State Bank of India) ने पेंशनर्स के लिए एक खास वेबसाइट की शुरुआत की है। SBI के सीनियर सिटिजन ग्राहक अब https://www.pensionseva.sbi/ पर जाकर अपनी पेंशन से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

हालांकि इस वेबसाइट में पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप इसमें आसानी से लॉग इन करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वेबसाइट सीनियर सिटीजन के लिए पेंशन से जुड़े कई काम आसान बनाएगी। स्टेट बैंक ने ट्वीट के जरिए इस वेबसाइट के बारे में बताया है।

Bulk Deals: कनाडा पेंशन प्लान ने SBI Life में बेची 2.3% हिस्सेदारी

बेवसाइट में मिलेंगी ये खास सुविधाएं

स्टेट बैंक ने ट्वीट कर कहा है कि इस वेबसाइट के जरिए यूजर्स एरियर कैलकुलेशन शीट डाउनलोड कर सकते हैं और पेंशन स्लिप या फॉर्म -16 भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा पेंशन प्रोफाइट डीटेल की जानकारी, आपके निवेश की जानकारी और लाइफ सर्टिफिकेट का स्टेटस भी इसी के जरिए चेक किया जा सकता है। बैंक में किए ट्रांजैक्शन की जानकारी भी इसी वेबसाइट के जरिए मिल जाएगी।

 


जानिए किस तरह के मिलेंगे फायदे

इस वेबसाइट पर रजिस्टर होने के बाद आपको कई तरह के फायदे मिलेंगे। जब भी आपके अकाउंट में पेंशन आएगी, उसकी जानकारी आपके फोन नंबर पर दी जाएगी। ब्रांच  लाइफ सार्टिफिकेट की सुविधा भी मिलेगी और पेंशन स्लिप मेल के जरिए मिल जाएगी। इसके साथ ही स्टेट बैंक की किसी भी ब्रांच में आप अपना लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट कर सकेंगे।

NPS में सेंट्रल ऑटोनॉमस संगठनों के एंप्लॉयीज के लिए एंप्लॉयर का कंट्रीब्यूशन बढ़ा

हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं शिकायत

इस वेबसाइट को ऑपरेट करने में सीनियर सिटीजन्स को कोई परेशानी न हो, इसके लिए SBI ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अगर आपको इस वेबसाइट में किसी तरह की कोई कठिनाई महसूस होती है तो आप एरर स्क्रीन शॉट के साथ support.pensionseva@sbi.co.in पर अपनी शिकायत ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा आप 8008202020 नंबर पर UNHAPPY टाइप करके SMS भी कर सकते हैं। साथ ही बैंक ने कस्टमर केयर नंबर - 18004253800/1800112211 या 08026599990 भी जारी किया है, जिस पर कॉल करके आप अपनी समस्या बता सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।