Electoral Bonds Data: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चुनावी बॉन्ड का डेटा चुनाव आयोग (Election Commission) को सौंप दिया है। SBI ने मंगलवार (12 मार्च) शाम 5:30 बजे तक सभी चुनाव बॉन्ड का डेटा भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को भेज दिया। शीर्ष अदालत ने भारतीय स्टेट बैंक को बड़ा झटका देते हुए चुनावी बॉण्ड संबंधी जानकारी का खुलासा करने के लिए समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध करने वाली उसकी याचिका सोमवार (11 मार्च) को खारिज कर दी थी।
