Get App

SCO NSA Summit: अजीत डोभाल ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश से निपटने को बाताया एक्शन प्लान, पाकिस्तान की लगाई क्लास

अजित डोभाल ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित SCO की बैठक में पाकिस्तान के सामने ही उसकी क्लास लगा दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2021 पर 10:29 AM
SCO NSA Summit: अजीत डोभाल ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश से निपटने को बाताया एक्शन प्लान, पाकिस्तान की लगाई क्लास

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के NSO की बैठक (SCO NSA Summit) में पाकिस्तान के सामने ही उसकी क्लास लगा दी। डोभाल ने SCO की बैठक से पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से निपटने के लिए ऐक्शन प्लान पेश किया।

डोभाल ने SCO देशों से इस एक्शन प्लान को SCO के फ्रेमवर्क में शामिल करने की मांग की। डोभाल ने आतंकी सगंठनों पर नकेल कसने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का इस्तेमाल किए जाने पर जोर दिया, ताकि टेरर फंडिंग रोकी जा सके। इसके लिए उन्होंने SCO और FATF के बीच समझौते की मांग की। डोभाल जब यह मांग कर रहे थे तब इस बैठक में पाकिस्तान के NSA मोईद यूसुफ भी मौजूद  थे।

अजीत डोभाल ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर और जैश के खिलाफ एक्शन लेने पर जोर देते हुए कहा कि SCO देशों को पाकिस्तान समर्थित इन आतंकी संगठनों पर एक्शन लेना ही होगा। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उस पर हमला बोला और कहा कि आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाना ही होगा।

डोभाल ने इस बैठक में आतंकवाद के सभी स्वरूपों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सीमापार आतंकी हमलों समेत आतंकवाद को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और यूएन डेजिगनेटेड आतंकियों और टेटर फंडिंग में शामिल संस्थाओं पर पूर्ण प्रतिबमध लगना चाहिए।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें