Get App

अगले हफ्ते आ सकती है स्क्रैपेज पॉलिसी, जानिये किस कंपनी का शेयर उछला

पंड्या ने कहा कि नवंबर महीने मे ऑटो की बिक्री अच्छी रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2020 पर 2:51 PM
अगले हफ्ते आ सकती है स्क्रैपेज पॉलिसी, जानिये किस कंपनी का शेयर उछला

सीएनबीसी-आवाज़ के मार्केट्स एडिटर, प्रदीप पंड्या ने Rico Auto Industries में 60 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है। पंड्या का कहना है कि यह शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च शिखर 82 रुपये से 40 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि इसका लाइफ हाई 110 रुपये है। ऑटो स्क्रैपेज पॉलिसी की घोषणा जल्द की जा सकती है और अगले हफ्ते होने की संभावना है।

पंड्या ने कहा कि नवंबर महीने मे ऑटो की बिक्री अच्छी रही है। इस कंपनी ने Daimler जैसे नये क्लाइंट अच्छे होते हैं। कंपनी को नये ऑर्डर से बेहतर मार्जिन की उम्मीद है। कंपनी की ऑर्डर बुक 4000 करोड़ रुपये की है। वहीं कपंनी का मार्केट कैप 600 करोड़ और बिक्री 1400 करोड़ रुपये रही।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें