कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के अधिक संक्रामक म्युटेंट के सात मामले देश में मिले हैं। इस म्युटेंट की ब्रिटेन में जांच की जा रही है। नेशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (NCDC) की ओर से जारी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में नए वेरिएंट के मामले इंदौर में मिलने की जानकारी दी गई है।
इनमें से लोग सेना के अधिकारी हैं। ये सैंपल सितंबर में लिए गए थे।
नए वेरिएंट को वेरिएंट अंडर इनवेस्टिगेशन (VUI) में रखा गया है। इसके तेजी से फैलने की आशंका है। एक्सपर्ट्स ने इस वजह से चेतावनी दी है कि महामारी का खतरा समाप्त नहीं हुआ है।
ब्रिटेन में इस वेरिएंट के 15,120 मामले मिले हैं। इसका पहला मामला जुलाई में मिला था। इससे जुड़ा प्रमाण अभी जुटाया जा रहा है। हालांकि, नए VUI मामलों के अधिक खतरनाक होने या वैक्सीन का इस पर असर नहीं होने के बारे में अभी प्रमाण नहीं मिला है।
यह तय करना अभी मुश्किल है इसका कारण वायरस का व्यवहार है या एपिडेमियोलॉजिकल स्थितियां।
नए वेरिएंट के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए लैबोरेट्री और एपिडेमियोलॉजिकल जांच की जा रही हैं।
इस वेरिएंट के तेजी से फैलने के कारण कुछ देशों में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ सकती है।