कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के अधिक संक्रामक म्युटेंट के सात मामले देश में मिले हैं। इस म्युटेंट की ब्रिटेन में जांच की जा रही है। नेशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (NCDC) की ओर से जारी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में नए वेरिएंट के मामले इंदौर में मिलने की जानकारी दी गई है।
