Get App

Sharaddha Murder Case: पूरी रात आफताब के कमरे में ही पड़ी रही श्रद्धा की लाश, अगली सुबह कूड़े की गाड़ी में फेंके थे कपड़े

Sharaddha Murder Case: दिल्ली पुलिस की एक टीम छतरपुर पहाड़ी में पूनावाला के घर पर गई। CNN-News18 ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि 18 मई की रात को हुई हत्या और अगले 24 घंटे आरोपी ने क्या-क्या किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2022 पर 8:12 PM
Sharaddha Murder Case: पूरी रात आफताब के कमरे में ही पड़ी रही श्रद्धा की लाश, अगली सुबह कूड़े की गाड़ी में फेंके थे कपड़े
Sharaddha Murder Case: पूरी रात आफताब के कमरे में ही पड़ी रही श्रद्धा की लाश (FILE PHOTO)

Sharaddha Murder Case: दिल्ली (Delhi) के महरौली (Mehrauli) में उस रात आफताब पूनावाला (Aaftab Poonawala) और उसकी प्रेमिका श्रद्धा वाल्कर (Shraddha Walkar) के बीच हत्या की उस रात क्या-क्या हुआ था, इसकी जानाकारी भी सामने आ गई है। 18 मई को हुई हत्या का खुलासा छह महीने बाद हुआ, जब 28 साल के कॉल सेंटर में काम करने वाले आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। इस हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

दिल्ली पुलिस की एक टीम छतरपुर पहाड़ी में पूनावाला के घर पर गई। CNN-News18 ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि 18 मई की रात को हुई हत्या और अगले 24 घंटे आरोपी ने क्या-क्या किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 18 मई को आफताब और श्रद्धा के बीच एक और जोरदार बहस हुई थी, लेकिन इस बार ये बहस घरेलू मामलों को लेकर थी। इससे पहले भी दोनों के बीच इस तरह का विवाद हुआ था, जब श्रद्धा ने शादी की बात रखी थी।

दरअसल आफताब ने पुलिस को बताया कि उस दिन वह श्रद्धा को "मारना" चाहता था, लेकिन वह नहीं कर सका, क्योंकि वह "बहुत भावुक" हो गई थी। हालांकि, अगली लड़ाई श्रद्धा के लिए घातक साबित हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें