Shraddha Murder Case: दिल्ली (Delhi) की अदालत ने पुलिस को महरौली हत्याकांड (Mehrauli Murder Case) के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Poonawala) से पांच दिन और पूछताछ (Remand) करने की बृहस्पतिवार को अनुमति दे दी। अदालत ने मामले का खुलासा करने के लिए उसका ‘नार्को टेस्ट’ (Narco Test) कराने की भी अनुमति दी है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने मामले में पुलिस की याचिका को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया।
पुलिस के अनुसार, 28 साल के पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ 27 साल की श्रद्धा वाल्कर की 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए, जिन्हें उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर पर लगभग तीन हफ्ते तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा। बाद इन टुकड़ों को वो कई दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में फेंकता रहा।
वहीं आफताब भी नार्को एनालिसिस टेस्ट कराने को तैयार हो गया है, जिसकी इजाजत दिल्ली पुलिस ने मांगी थी। सुनवाई को दौरान अदालत ने आफताब को टेस्ट के संभावित नतीजों के बारे में बताया, लेकिन वह मान गया।
सोडियम पेंटोथल, जिसे ट्रुथ सीरम (Truth Serum) के रूप में भी जाना जाता है, उसका इस्तेमाल नारकोटिक्स एनालिसिस टेस्ट में किया जाता है।
यह दवा एक व्यक्ति की आत्म-चेतना को कम करती है, जिससे वह बिना किसी सोच विचार के सब कुछ खुलकर और सच बोलता है। जब कोई व्यक्ति आत्म-चेतना खो देता है और एक आर्टिफिशियल नींद चला जाता है, तो ये टेस्ट होता है। ऐसे में उस व्यक्ति आप जो पूछना चाहें पूछ सकते हैं और वह सब बातें एकदम सच बताता है।
आफताब को वर्चुअली कोर्ट के सामने पेश किया गया था। गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, अदालत से आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मान लिया था।
Shraddha Murder Case: दो और लोगों की तलाश में पुलिस
दिल्ली के इस क्रूर हत्याकांड में अब पुलिस दो और लोगों की तलाश कर रही है। इसमें एक वह है, जो आफताब और श्रद्धा को हिमाचल में मिला था और दूसरा वो शख्स, जिसका फ्लैट उसने कथित तौर पर छतरपुर में किराए पर लिया था।
बद्री और रोहन के रूप में पहचाने गए दो लोग लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। बद्री ही वह शख्स था, जो हिमाचल में आफताब से मिला और उसने ही रोहन से मिलवाया। रोहन का फ्लैट ही छतरपुर में आफताब ने किराए पर लिया था। रोहन घर का केयरटेकर भी था। आफताब रोहन को फ्लैट का किराया 9000 रुपए देता था।
वहीं छतरपुर के जंगली इलाकों में चलाए गए तलाशी अभियान के बाद, फोरेंसिक और पुलिस टीमों को एक अहम सुराग मिला है। टीम को वहां से हड्डी का हिस्सा, जो जांघ की हड्डी (femur) लगती है। News18 के मुताबिक, हड्डी पर भी चोट के निशान भी हैं। ये निशान शायद आरी जैसे हथियार से काटे जाने के हैं।