Sitapur Double Murder Case: पड़ोसी ने कर दी पति-पत्नी की लोहे के रॉड से पीटकर हत्या, बच्चों के साथ प्रेम संबंध का था विवाद

Sitapur Double Murder Case: सीतापुर के हरगांव थाना इलाके के राजेपुर गांव में घर के बाहर बैठे पत‍ि पत्‍नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। हत्‍या के बाद गांव में तनाव फैल गया। इसे देखते हुए गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। पुल‍िस मुकदमा दर्ज कर हत्‍यारों को ढूंढने में जुटी हुई है

अपडेटेड Aug 20, 2023 पर 1:13 PM
Story continues below Advertisement
Sitapur Double Murder Case: मृतक पति-पत्नी का बेटा दूसरे पक्ष की बेटी को लेकर साल 2020 में भाग गया था। तभी से दोनों परिवारों के बीच विवाद था

Sitapur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) के राजेपुर गांव में एक पति-पत्नी के पड़ोसी ने कथित तौर पर लोहे की छड़ों और लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिले के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा (Chakresh Mishra) का कहना है कि मृतक पति-पत्नी की पहचान अब्बास (Abbas) और पत्नी कमरून निशा के रूप में हुई है। मृतक पति-पत्नी शाम के वक्त घर के बाहर बैठे थे। मिश्रा ने बताया कि अब्बास के बेटे ने पड़ोस की बेटी को लेकर भाग गया था। तब उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।

तब से दोनों परिवारकों के बीच विवाद चल रहा था। SP चक्रेश मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के चार टीमों का गठन किया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला


2020 से दोनों परिवारों में चली आ रही थी दुश्मनी

दरअसल, राजेपुर निवासी अब्बास अली के बेटे शौकत का प्रेम-प्रसंग पड़ोस के रहने वाले राम पाल की बेटी से चल रहा था। दोनों करीब चार साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे। धीरे-धीरे इस बात की जानकारी युवती और शौकत के माता पिता को भी हो गई थी। साल 2020 में इन दोनों परिवारों के बीच विवाद तब बढ़ गया जब, शौकत राम पाल की बेटी को लेकर फरार हो गया।

रामपाल के परिवार ने इसका विरोध जताया और चारों तरफ लड़की की तलाश शुरू की गई। काफी लड़ाई झगड़े के बाद एक दिन युवती वापस आ गई और शौकत भी अपने घर आ गया। इस दौरान शौकत को जेल भेज दिया गया। जेल से छूटने के बाद उसने पड़ोसी लड़की से मिलना –जुलना शुरू कर दिया।

राहुल गांधी ने पैंगोंग झील के किनारे दी पिता को श्रद्धांजलि, लद्दाख में मनाई राजीव गांधी की जयंती

3 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस का कहना है कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य की तलाश जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।