सोशल मीडिया (social Media) पर दावा किया जा रहा है कि ताइवान (Taiwan) ने अपने एयर स्‍पेस (AirSpace) में घुस आए एक चीनी वायु सेना (Chinese Air Force) के सुखोई-35 फाइटर जेट (Chinese SU-35 Fighter Jet) को मार ग‍िराया। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि इस हमले में ताइवान ने अमेरिकी पेट्रियाट मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का इस्‍तेमाल किया। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताइवान और चीन दोनों ने इन खबरों का खंडन करते हुए साफ किया है कि ऐसी कोई भी घटना नहीं घटी है।

सोशल मीडिया पर बताया जा रहा था कि Chinese People Liberation Army Air Force (PLAAF) के फाइटर जेट Su-35 को दक्षिण चीन सागर (Southern China) में ताइवान स्ट्रैट में घुसने के बाद मार गिराया गया। सोशल मीडिया पर विमान के धुएं के गुबार में तब्दील होने के वीडियो भी शेयर किए जा रहे थे। हालांकि, The Daily Telegraph की एशिया से जुड़े मामलों को देखने वाली वरिष्ठ पत्रकार Nicola Smith ने ताइवान के रक्षा मंत्रालय (Taiwan Ministry of Defence) के हवाले से बताया कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे ये दावे फर्जी हैं।

खबरों में दावा किया गया था कि ताइवान ने PLA jet को कई बार चेतावनी दी, लेकिन उसके बाद चीनी फाइटर जेट ताइवान के एयरस्‍पेस में बना रहा। इसके बाद ताइवान ने उसे मार गिराया। बताया गया कि इस घटना में पायलट घायल हो गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इन खबरों का खंडन करते हुए आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

वहीं, ताइवान के बाद चीन के रक्षा मंत्रालय (Ministry of National Defense of the Republic of China) ने भी एक बयान जारी कर कहा है कि वायु सेना कमान ने बताया कि लोगों को भ्रमित करने के प्रयास में सोशल मीडिया पर जानबूझकर गलत सूचनाओं का निर्माण और प्रसार करके इस तरह के दुर्भावनापूर्ण कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि ताइवान ने CCP SU-35 aircraft को मार गिराया? वायु सेना कमान ने आज पूरी तरह से मना कर दिया कि यह गलत सूचना है और पूरी तरह से झूठ  है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।