कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, दिल्ली-कुशीनगर-दिल्ली सेक्टर पर फ्लाइट का किराया 3662 रुपये से शुरू होगा। इस रूट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट हफ्ते में 4 दिन उड़ान भरेंगी। स्पाइसजेट का कहना है कि फ्लाइट बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री www.spicejet.com, स्पाइसजेट के मोबाइल ऐप, ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स और ट्रैवल एजेंटों के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। स्पाइसजेट ने दिल्ली-कुशीनगर-दिल्ली रूट पर Boeing 737 और Q400 एयरक्राफ्ट को लगाया है। मुंबई और कोलकाता रूट पर किराया कितना होगा, इसकी डिटेल अभी सामने नहीं आई है।