SSC CHSL Notification 2022, Govt Jobs 2022, 12th Pass Sarkari Naukri: देश के 12वीं पास युवा काफी समय से SSC CHSL 2022 में पोस्ट निकलने का इंतजार कर रहे थे। नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL 2022) 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मोदी सरकार इसके जरिये देश के अलग-अलग विभागों में 4,500 पोस्ट की भर्ती करेगा। SSC CHSL 2022 के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप भी 12वीं पास है तो SSC की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। कैंडीडेट के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 जनवरी 2023 है।
फरवरी मार्च में होगी परीक्षा
SSC CHSL 2023 की टियर-1 के लिए एग्जाम ऑनलाइन होगा। ये एग्जाम ऑनलइन फरवरी या मार्च 2023 में होगा। टियर 1 एग्जाम क्लीयर करने वाले कैंडीडेट के लिए टियर 2 परीक्षा होगी। उन्हें इसके बारे में बताया जाएगा।
ये हैं याद रखने वाली डेट्स
SSC CHSL 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की तारीख - 6 दिसंबर 2022
SSC CHSL 2022 के लिए आवेदने करने की अंतिम तारीख – 4 जनवरी 2023
ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख - 5 जनवरी 2023
चालान के जरिए फीस जाम करने की अंतिम तिथि - 6 जनवरी 2023
SSC CHSL 2022 टियर-1 परीक्षा - फरवरी-मार्च 2023
SSC CHSL 2022 : ये हैं पोस्ट
SSC CHSL 2022 के जरिये केंद्र सरकार अपने दफ्तरों में लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेट्रियट असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड A पोस्ट पर भर्ती करेगी।
12वीं पास कैंडीडेट को मिलेगी इतनी सैलरी
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सेक्रेट्रियट असिस्टेंट (JSA) - पे लेवल-2 यानी 19,900-63,200 रुपये
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) - पे लेवल-4 यानी 25,500-81,100 रुपये और लेवल-5 के लिए 29,200-92,300 रुपये
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड A : पे लेवल-4 यानी 25,500-81,100 रुपये
कंडीडेट की उम्र और क्वालिफिकेशन
18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। कैंडीडेट को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।