Stomach Ulcer: पेट में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन पेट के किस हिस्से में दर्द हो रहा है, यह आपकी समस्या को गंभीर बना सकता है। गैस या खट्टी डकार, पेट का भारीपन या अचानक वजन घटना, इन लक्षणों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये कोई गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं। पेट में होने वाले अल्सर के भी ऐसे ही कुछ लक्षण हो सकते हैं। पेट में होने वाला पेप्टिक अल्सर एक तरह का घाव है। यह अल्सर तब होता है जब भोजन पचाने वाले एसिड छोटी आंत को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। जिसके कारण घाव बन जाता है।
