Supertech Twin Towers: नोएडा की सुपरटेक के ट्विन टावर (एपेक्स Apes और सियान Cyon) को 28 अगस्त को गिराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टावर गिराए जाने से जुड़े हर महकमे ने इसे अंतिम रूप दे दिया है। टावर को गिराए जाने के समय के दौरान दोपहर 2:15 बजे से 2:45 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे (Noida-Greater Noida Expressway) को भी पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इसे वाटर फॉल इम्प्लोजन तकनीक (water fall implosion technology) से सुरक्षित तरीके से गिराया जाएगा।
