Surya Grahan 2022: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज 30 अप्रैल 2022 को लगने वाला है। सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल शनिवार देर रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा। ये 1 मई की सुबह 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण करीब चार घंटे रहने वाला है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा।
सूर्य ग्रहण भारत में कब लगेगा? (Surya Grahan April 2022 India Timing)
सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल शनिवार को देर रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा। ये ग्रहण 4 घंटे रहेगा और 1 मई की सुबह 4 बजकर 07 मिनट तक दिखाई देगा। ये सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। यानी चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह नहीं ढक पाएगा। चंद्रमा सूर्य के सिर्फ कुछ ही हिस्से को कवर करेगा।
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022 Visibility in India)
ये सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा अटलांटिक एरिया, प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी भागों में नजर आएगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
सूतक को लेकर ऐसी है मान्यता (Surya Grahan 30 april 2022 sutak kaal)
अगर भारतीय मान्यताओं को माने तो आज लगने वाले सूर्यग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल शनिवार को वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या भी है।
क्या होता है आंशिक सूर्यग्रहण (Partial Solar Eclipse 2022 )
ये ग्रहण आंशिक ग्रहण (annular eclipse) है। इसमें आसमान में रिंग ऑफ फायर दिखाई देता है। ऐसा तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है, लेकिन पूरी तरह से नहीं ढक पाता। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है।
सूर्य ग्रहण के दिन रखें इन बातों का ध्यान
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार लोगों को सावधान रहना चाहिए और अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए एक्लिप्स ग्लास का इस्तेमाल करना चाहिए। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सीधे सूर्य की ओर न देखें।
- NASA लोगों को सलाह देता है कि वे घर के बने फिल्टर या पारंपरिक धूप के चश्मे का इस्तेमाल न करें या इससे आंखें खराब हो सकती हैं।
- यदि आप अपने कैमरों से रिंग ऑफ फायर को कैद करने के लिए उत्सुक हैं, तो नासा ऐसा करने के लिए मना करता है क्योंकि इससे चोट लग सकती है।