Suzlon Energy के शेयरों में बुधवार 17 जुलाई को 9 फीसदी की गिरावट आई। इससे पहले
विंड टर्बाइन बनाने वाली इस कंपनी ने बॉन्ड के 17.20 करोड़ डॉलर के प्रिंसिपल पर डिफॉल्ट कर दिया। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर Suzlon Energy के शेयर बुधवार को 8.9 फीसदी गिरकर 4.25 रुपए पर आ गए। जबकि इसके मुकाबले सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। इस साल कंपनी के शेयरों में 14 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।  

Suzlon Energy ने एक बयान जारी करके बताया है कि कंपनी आउटस्टैंडिंग बॉन्ड्स के प्रिंसिपल अमाउंट भी नहीं चुका पा रही है। 16 जुलाई 2019 को कंपनी को 17.2 करोड़ डॉलर (1180 करोड़ रुपए) चुकाना था। यह रकम कंपनी के 54.69 करोड़ डॉलर की वैल्यू वाले बॉन्ड का हिस्सा है।