आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट से या फिर टिकट काउंटर से ट्रेनों के व्यस्त रूट्स पर टिकट पाना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि ये टिकट यात्रा से 3 महीने पहले ही बुक हो चुके होते हैं ट्रेनों का बुकिंग स्टेटेस वेटिंग (Waiting) में चला जाता है। ऐसे में लोगों के पास तत्काल में टिकट कटाने का विकल्प बचता है। तत्काल टिकट यात्रा से एक दिन पहले AC क्लास के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए सुबह 11 बजे बुक किए जा सकते हैं। लेकिन तत्काल टिकटों का संख्या बेहद कम होती है, इस वजह से तत्काल में कंफर्म टिकट मिलना भी मुश्किल हो जाता है और तत्काल का वेटिंग टिकट अपने आप कैंसिल हो जाता है। इसलिए हम आपको 8 ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप IRCTC की वेबसाइट से सबसे पहले कंफर्म तत्काल टिकट काट पाएंगे।

मास्टर लिस्ट का करें इस्तेमाल

यूजर्स की सुविधा के लिए IRCTC की वेबसाइट पर एक मास्टर लिस्ट दिया गया है। मास्टर लिस्ट में आप पहले से ही यात्रियों की संख्या के हिसाब से उनकी डिटेल्स सेव कर सकते हैं। IRCTC अकाउंट के माई प्रोफाइल सेक्शन में जाकर मास्टर लिस्ट में पैसेंजर्स की डिटेल्स सेव की जा सकती है। इससे यात्रियों की डिटेल्स भरने के लिए सिर्फ एक क्लिक की जरूरत होगी और आपका समय बच जाएगा।

ज्यादा कोटे वाली ट्रेनों का टिकट कटाएं

कुछ ट्रेनों में तत्काल टिकटों की संख्या बेहद कम होती है और इनका टिकट सबसे पहले बुक हो जाता है। अगर आपको भी कन्फर्म टिकट चाहिए तो ऐसे ट्रेन में ट्राई करें जिसमें तत्काल टिकटों का संख्या अधिक है। 

OTP रहित पेमेंट गेटवे का प्रयोग

IRCTC से टिकट बुक करने के लिए अक्सर लोग इंटरनेट बैंकिंग को सबसे तेज विकल्प मानते हैं। लेकिन इसमें आपके रजिस्टर्ड मोहाइल पर OTP आता है, जिसे भरने के बाद ही टिकट का पेमेंट हो पाता है। OTP आने में देर लगती है और तत्काल टिकट तब तक खत्म हो चुका होता है। इसलिए पेमेंट के लिए ऐसे विकल्प को चुनें जिसमें ओटीपी की जरूरत नहीं हो। जैसे ई-वॉलेट, पेटीएम और UPI, इससे टिकट बुकिंग में देरी नहीं होगी।

फास्ट हो इंटरनेट की स्पीड

टिकट बुक करने से पहले हाईस्पीड इंटरनेट की जरूरत होती है, क्योंकि IRCTC की वेबसाइट लोड होने में काफी वक्त लेती है। ऐसे में इंटरनेट स्पीड स्लो होने पर बुकिंग में कई बार एरर (Error) आ जाता है। एरर आने पर टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट फेल हो सकता है और टिकट बुक नहीं हो पाती है। इसलिए इंटरनेट का स्पीड अच्छी होनी चाहिए।

बुकिंग की तैयारी एडवांस में कर लें

तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए आपके हाथों की स्पीड भी बहुत जरूरी है। कौन सा टैब कहां है और कैसे इंस्ट्रक्शन को फोलो करना है, इसके लिए टिकट बुक करने का प्रैक्टिस पहले से कर लें। इससे टिकट बुकिंग में काफी आसानी होगी।

लॉगइन पहले से कर लें

तत्काल कोटा खुलने से 2 मिनट पहले ही लॉग इन करें। साथ ही स्टेशन कोड और बर्थ का चयन पहले कर लें। इसके बाद तत्काल कोटा खुलते ही मास्टर लिस्ट से यात्रियों के नाम सेलेक्ट करके सीधे पेमेंट ऑप्शन पर चले जाएं।

पेमेंट डिटेल्स तैयार रखें

टिकटों की पेमेंट के लिए बैंक डिटेल्स आपके पास रखें। इसके लिए इंटरनेट बैंकिंग या OTP रहित पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करें। OTP के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल अपने पास रखें।

दो ब्राउजर का इस्तेमाल

टिकट बुकिंग की संभावना बढ़ाने के लिए एक ही आईडी से दो अलग-अलग ब्राउजर पर लॉग-इन करें। एक ब्राउजर काम नही करे तो दूसरे से ट्राई करें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।