Telecom Department ने किया आगाह, ‘मोबाइल कनेक्शन’ काटे जाने की धमकी वाले फर्जी कॉल से रहें सावधान

दूरसंचार विभाग ने इससे पहले, दूसरे देशों के मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप कॉल के बारे में एक सलाह जारी की थी इस प्रकार के कॉल +92 आदि जैसे कोड से शुरू होते हैं ये कॉल ऐसे लगता है किसी किसी सरकारी अधिकारी ने किया है और इससे लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाती है

अपडेटेड May 14, 2024 पर 11:20 PM
Story continues below Advertisement
टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने लोगों को आगाह किया है।

आज के दौर में मोबाइल का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है। मोबाइल लोगों की आवश्यकता की एक अहम चीज हो गई है। हालांकि इससे धोखाधड़ी भी काफी हो रही है। इसको लेकर अब टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी किया है। दूरसंचार विभाग ने लोगों को उनके ‘मोबाइल कनेक्शन’ काटने की धमकी देने वाले फर्जी कॉल को लेकर आगाह किया है।

धोखाधड़ी

दूरसंचार विभाग ने इससे पहले, दूसरे देशों के मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप कॉल के बारे में एक सलाह जारी की थी। इस प्रकार के कॉल +92 आदि जैसे कोड से शुरू होते हैं। ये कॉल ऐसे लगता है किसी किसी सरकारी अधिकारी ने किया है और इससे लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाती है।


फर्जी कॉल

विभाग ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘दूरसंचार विभाग ने लोगों के लिए सलाह जारी की है। इसमें नागरिकों को फर्जी कॉल नहीं लेने की सलाह दी गयी है। इस प्रकार के ‘कॉल’ करने वाले उनके मोबाइल नंबर को बंद करने की धमकी देते हैं या यह कहते हैं कि उनके मोबाइल नंबर का कुछ अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा है।’’

साइबर अपराधी

परामर्श में कहा गया है कि साइबर अपराधी ऐसी कॉल के जरिये साइबर अपराध/वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए धमकी देने या व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं।

सतर्क रहने की जरूरत

बयान में कहा गया है, ‘‘दूरसंचार विभाग/ट्राई अपनी ओर से किसी भी व्यक्ति को ऐसे कॉल करने के लिए अधिकृत नहीं करता है। लोगों को सतर्क रहने और संदिग्ध धोखाधड़ी वाले कॉल के बारे में संचार साथी पोर्टल की ‘चक्षु’ पर सूचना देने की सलाह दी है।’’

ये दी सलाह

दूरसंचार विभाग ने नागरिकों को पहले से ही साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार होने की स्थिति में साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 या डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट साइबरक्राइम डॉट गॉव डॉट इन पोर्टल पर रिपोर्ट करने की सलाह दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।