Get App

1 मई से इन नियमों में होगा बड़ा बदलाव, आपके रोजमर्रा के जीवन में पड़ सकता है भारी असर

1 मई से बैंकिंग, गैस सिलेंडर, कोरोना वैक्सीनेशन जैसे कई नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2021 पर 3:33 PM
1 मई से इन नियमों में होगा बड़ा बदलाव, आपके रोजमर्रा के जीवन में पड़ सकता है भारी असर

1 May:  फिस्कल ईयर 2021 का पहला महीना अप्रैल को खत्म होने में सिर्फ एक दिन बचा है। आमतौर पर 1 अप्रैल को कई नियम लागू होते हैं। अब 1 मई से कुछ नियम लागू हो रहे हैं। जिसका आम जनता पर काफी बड़ा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आपको मालूम होना चाहिए कि नियमों में बड़ा हो रहा है।

इन नए नियमों से आम जनता के रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर असर पड़ सकता है। इसमें गैस सिलेंडर, बैंक के नियम, बैंक की छुट्टिया, बीमा पॉलिसी, कोरोना वायरस वैक्सीनेशन जैसे अहम बदलाव हो रहे हैं।

आइये एक नजर डालते हैं, किन नियमों में हो रहा है बदलाव

इन कामों के लिए एक्सिस बैंक के अकाउंट से कटेंगे ज्यादा पैसे 

अगर आपका एक्सिस बैंक में सैलरी या सेविंग्स अकाउंट है तो यह नियम आपके लिए हैं। प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर कई तरह के चार्जेज को बढ़ा दिया है। 1 मई से  ATM से कैश निकालने पर फ्री लिमिट पार करने के बाद आपको डबल चार्ज देना होगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक ने 1 मई 2021 से न्यूनतम बैलेंस की लिमिट को बढ़ा दिया है। मेट्रो शहरों में  न्यूनत बैलेंस को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया है। यह सभी घरेलू और NRI ग्राहकों पर लागू होगा।

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी की कवर राशि होगी दोगुना

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी की कवर राशि को इरडा ने दोगुना करने का निर्देश दिए हैं। अब बीमा कंपनियों को 1 मई तक 10 लाख रुपये तक की कवर वाली पॉलिसी पेश करना होगा। इसके पहले पिछले साल 1 अप्रैल से शुरू होने वाली पॉलिसी का अधिक से अधिक कवरेज लिमिट 5 लाख रुपये तक था।

गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के भाव में बदलाव करती हैं। इस बार नई कीमतें 1 मई को आएंगी। ऐसे में गैस के दाम में कटौती की जा सकती है। इजाफा किया जा सकता है या फिर कोई बदलाव नहीं किया जाए। सब कुछ संभव है।

1 मई से होगा वैक्सीनेशन

तीसरे चरण का वैक्सीनेशन 1 मई से शुरू हो रहा है। इस बार 18 से अधिक उम्र के लोग भी वैक्सीन लगवा सकते हैं। इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी हो गया है।

मई में 12 दिन बैंक की है छुट्टियां

अगर आपका बैंक से जुड़ा कामकाज है तो उसे निपटा लें। बैंक जाने से पहले देख लें कि किस-किस दिन बैंक में छुट्टी है। मई महीने में कुल 12 दिन बैंकों में छुट्टियां हैं।  

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें