वित्त वर्ष की शुरुआत के तीन महीना गुजर चुके हैं। कई ऐसे नियम होते हैं, जो एक जुलाई से प्रभावी होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे वो नियम जो आज एक जुलाई से प्रभावी होंगे। ये नियम आपके जीवन में प्रभाव तो ड़ालेंगे ही, साथ ही इन नियमों का जेब पर भी अच्छा खासा असर देखा जा सकता है।
आइये जानते हैं, आज से लागू होने वाले नियम
RTGS, NEFT से फंड ट्रासफर होगा सस्ता
आरबीआई ने अपनी क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा के दौरान रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) और नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर NEFT) के जरिए होने वाले लेन-देन में लगने वाले शुल्क को खत्म कर दिया है। RTGS के जरिए बडड़ी रकम का ट्रांसफर किया जाता है। जबकि NEFT के जरिए केवल 2 लाख रुपये तक की रकम ही ट्रांसफर की जा सकता है।
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई NEFT के जरिए ट्रंसफर करने पर एक रुपये और पांच रुपये और RTGS के जरिए 5 रुपये और 50 रुपये चार्ज लगता है।
इंडियन बैंक संघ के अध्यक्ष सुनील मेहता ने कहा है कि, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के मकसद से RBI ने RTGS और NEFT के जरिए ट्रांसफर करने पर शुल्क नहीं लेने का फैसला किय़ा है। इससे बैंकों को इस तरह के लेनदेन के लिए ग्राहकों से शुल्क रने में मदद मिलेगी। RBI की घोषणा के मुताबिक एक जुलाई यानी आज से यह नियम लागू होगा।
आज यानी एक जुलाई से रसोई गैस (LPG) के दाम में बदलाव होगा। अब रसोई गैस के दाम बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं। इस बदलाव से आपकी जेब में सीधा इसका असर पड़ेगा। आपको बता दें कि, एक जून को सरकारी सेक्टर की तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दामों में सब्सिडी और बिना-सब्सिडी के सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी थी।
जून में बिना-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ था, जिसके बाद दिल्ली में सिलेंडर की नई कीमत 737.50 रुपये, मुंबई में 709.50 रुपये, कोलकाता में 763.50 रुपये और चेन्नई में 753 रुपये हो गई थी।
वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में 1.23 रुपये की वृद्धि हुई थी, जिसके बाद दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 497.37 रुपये, कोलकाता में 500.52 रुपये, मुंबई में 495.09 रुपये और चेन्नई में 485.25 रुपये हो गई थी।
SBI ने रेपो रेट में की कटौती
आरबीआई के रेपो रेट में कटौती करने के बाद एसबीआई ने होम लोन को रेपो रेट से लिंक करने की घोषणा की थी। इस मामले में एसबीआई ने एक बयान जारी करेक कहा था कि, अब रेपो रेट के आधार पर होम लोन की पेशकश करेंगे और यह सुविधा एक जुलाई से शुरु हो जाएगी। ऐसे में अब जब भी आरबीआई अपने रेपो रेट में बदलाव करेगा, उसका असर तुरंत होम लोन पर भी पड़ेगा। अगर केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की, तो फिर एसबीआई भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेगा। एसबीआई के इस कदम से 42 करोड़ ग्राहकों पर इसका असर पड़ेगा।