Get App

आज से लागू हो रहे हैं ये नए नियम, जानना है जरूरी!

आज एक जुलाई से कई नए नियम लागू हो रहे हैं। जिसमें बैंकिंग से जुड़े मामलों समेत एलपीजी गैस तक के नियम शामिल हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2019 पर 9:08 AM
आज से लागू हो रहे हैं ये नए नियम, जानना है जरूरी!

वित्त वर्ष की शुरुआत के तीन महीना गुजर चुके हैं। कई ऐसे नियम होते हैं, जो एक जुलाई से प्रभावी होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे वो नियम जो आज एक जुलाई से प्रभावी होंगे। ये नियम आपके जीवन में प्रभाव तो ड़ालेंगे ही, साथ ही इन नियमों का जेब पर भी अच्छा खासा असर देखा जा सकता है।

आइये जानते हैं, आज से लागू होने वाले नियम

RTGS, NEFT से फंड ट्रासफर होगा सस्ता

आरबीआई ने अपनी क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा के दौरान रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) और नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर  NEFT) के जरिए होने वाले लेन-देन में लगने वाले शुल्क को खत्म कर दिया है। RTGS के जरिए बडड़ी रकम का ट्रांसफर किया जाता है। जबकि NEFT के जरिए केवल 2 लाख रुपये तक की रकम ही ट्रांसफर की जा सकता है।
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई NEFT के जरिए ट्रंसफर करने पर एक रुपये और पांच रुपये और RTGS के जरिए 5 रुपये और 50 रुपये चार्ज लगता है।

इंडियन बैंक संघ के अध्यक्ष सुनील मेहता ने कहा है कि, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के मकसद से RBI ने  RTGS और  NEFT के जरिए ट्रांसफर करने पर शुल्क नहीं लेने का फैसला किय़ा है। इससे बैंकों को इस तरह के लेनदेन के लिए ग्राहकों से शुल्क रने में मदद मिलेगी। RBI की घोषणा के मुताबिक एक जुलाई यानी आज से यह नियम लागू होगा। 

LPG सिलेंडर


आज यानी एक जुलाई से रसोई गैस (LPG) के दाम में बदलाव होगा। अब रसोई गैस के दाम बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं। इस बदलाव से आपकी जेब में सीधा इसका असर पड़ेगा। आपको बता दें कि, एक जून को सरकारी सेक्टर की तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दामों में सब्सिडी और बिना-सब्सिडी के सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी थी।
जून में बिना-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ था, जिसके बाद दिल्ली में सिलेंडर की नई कीमत 737.50 रुपये, मुंबई में 709.50 रुपये, कोलकाता में 763.50 रुपये और चेन्नई में 753 रुपये हो गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें