Delhi Metro में 10 दिनों तक इन स्टेशनों के बीच सेवाएं रहेंगी प्रभावित, सफर से पहले चेक कर लें डिटेल

दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि जहांगीरपुरी और समयपुर बादली स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं बुधवार से दस दिनों के लिए प्रभावित रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यह जानकारी दी। यह फैसला ऑपरेशनल एफिशिएंसी और पैसेंजर सेफ्टी को बढ़ाने के लिए की जाने वाली मेंटेनेंस एक्टिविटीज के लिए लिया गया है

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 10:57 PM
Delhi Metro: अगर आप दिल्ली मेट्रो पर रोजाना सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है।

Delhi Metro: अगर आप दिल्ली मेट्रो पर रोजाना सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। मेट्रो फेज चार के कॉरिडोर के निर्माण कार्य के चलते दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जहांगीरपुरी और समयपुर बादली स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं बुधवार से दस दिनों के लिए प्रभावित रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यह जानकारी दी। यह फैसला ऑपरेशनल एफिशिएंसी और पैसेंजर सेफ्टी को बढ़ाने के लिए की जाने वाली मेंटेनेंस एक्टिविटीज के लिए लिया गया है।

DMRC ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि जहांगीरपुरी से समयपुर बादली के बीच ट्रेन सेवाएं मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि से 28 और 29 दिसंबर की मध्यरात्रि तक रात 10.45 बजे के बाद रेवेन्यू सर्विस समाप्त होने तक और रेवेन्यू सर्विस शुरू होने से सुबह 7.02 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। इसका मतलब है कि ट्रेन सेवाएं इस अवधि के दौरान 10:45 बजे के बाद से और सुबह 7:02 बजे से पहले तक बंद रहेंगी। ऐसा 28-29 दिसंबर तक चलेगा।


DMRC ने कहा, ‘‘इस दौरान समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर-18, 19 और हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, जहांगीरपुरी-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के बीच ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ’’

एक अन्य घोषणा में डीएमआरसी ने कहा कि केशवपुरम से रिठाला की ओर रेड लाइन (लाइन-1) पर ट्रेन सेवाएं मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को यानी 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 के बीच रात 11.30 बजे के बाद उपलब्ध नहीं होंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।