Get App

1 जुलाई से IPC और CrPC की जगह लेंगे तीन नए कानून, देश के सभी थानों में होंगे खास कार्यक्रम

इन तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभाव में आने के मौके पर एक जुलाई को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हर एक पुलिस थाने में प्रभारी अधिकारी एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे और इन नए कानूनों की खासियत और बड़ी बातों से लोगों को अवगत कराएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2024 पर 8:00 PM
1 जुलाई से IPC और CrPC की जगह लेंगे तीन नए कानून, देश के सभी थानों में होंगे खास कार्यक्रम
1 जुलाई से IPC और CrPC की जगह लेंगे तीन नए कानून

देश के सभी 17,500 पुलिस थाने एक जुलाई को एक खास कार्यक्रम करेंगे, जिसमें महिलाओं, छात्रों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और प्रतिष्ठित हस्तियों को उस दिन लागू होने वाले तीन नए अपराध कानूनों की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इन नए कानूनों में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 हैं, जो एक जुलाई से प्रभाव में आएंगे।

ये तीनों नए कानून ब्रिटिश काल के कानूनों- भारतीय दंड संहिता (IPC), दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे।

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इन तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभाव में आने के मौके पर एक जुलाई को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हर एक पुलिस थाने में प्रभारी अधिकारी एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे और इन नए कानूनों की खासियत और बड़ी बातों से लोगों को अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि थानों या किसी दूसरी जगह पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं, युवा, छात्र, वरिष्ठ नागरिक, रिटायर पुलिस अधिकारी, जानीमानी हस्तियां, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्थानीय शांति समितियों के सदस्य और शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें