Advit Jewels IPO: ज्वेलरी कंपनी Advit Jewels का IPO 23 जून से निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹165.16 करोड़ जुटाना चाहती है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, यानी कंपनी नए शेयर जारी करके पैसा जुटाएगी। IPO में कुल 1.20 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर किए गए हैं। निवेशक इसमें 25 जून तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹130 से ₹138 प्रति शेयर तय किया है।
