Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 09, 2023 / 4:07 PM IST

Weather Updates: अगले दो दिन तक दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान, गर्मी और उमस से मिली राहत

Weather Updates: देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। अगले 5 दिनों तक देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। हालांकि यह बारिश पूरे देश में नहीं बल्कि कुछ राज्यों में ही हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत, बिहार और उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका जताई है

Weather Updates: देश के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। वहीं कुछ राज्यों में कम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

Weather Updates:  दिल्ली में जल्द ही बारिश का अनुमान जताया गया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली वासियों को उमस का सामना करना पड़ रहा है
Weather Updates: दिल्ली में जल्द ही बारिश का अनुमान जताया गया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली वासियों को उमस का सामना करना पड़ रहा है
AUGUST 09, 2023 / 4:04 PM IST

Weather Updates: झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट (Orange alert) जारी किया है। वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर में पिछले 24 घंटे में 159 मिमी बारिश हुई है। यह अब तक अगस्त के महीने में तीसरी बार सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज बिहार में भारी बारिश की आशंका जताई है।

    AUGUST 09, 2023 / 3:32 PM IST

    Weather Updates: दिल्ली में बरसेंगे बादल

    दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि कल से 15 अगस्त तक दिल्ली में बारिश की संभावना है। बुधवार को भी तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। यह वर्तमान मौसम के मुताबिक सामान्य तापमान है। हवा में नमी का स्तर 61 से 80 फीसदी तक रहा।

      AUGUST 09, 2023 / 2:53 PM IST

      Weather Updates: ओडिशा के गंजम जिले में किसान सूखे से परेशान

      ओडिशा में मूसलाधार बारिश से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। वहीं कुछ इलाके ऐसे भी हैं। जहां किसान सूखे की मार झेल रहे हैं। गंजम जिले के किसान बारिश की कमी के कारण संकट का सामना कर रहे हैं। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। शुरुआती दौर में बारिश हुई थी। लेकिन अब बारिश नहीं हो रही है। इस इलाके की ज्यादातर सिंचाई बारिश पर निर्भर है।

        AUGUST 09, 2023 / 2:30 PM IST

        Weather Updates: अगले 5 दिनों तक यहां हो सकती है बारिश

        अगले 5 दिनों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना है। वहीं इसी अवधि के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों में भारी बारिश हो सकती है।

          AUGUST 09, 2023 / 1:57 PM IST

          Weather Updates: पंजाब के किसान खाद के लिए परेशान

          पंजाब में संगरूर के किसान आजकल बहुत परेशान हैं। यह परेशानी पिछले कई दिनों से चली आ रही है। यहां के किसान अभी भी बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं किसानों को अब खाद की समस्या का भी सामना करना पड़ा रहा है। किसानों के सामने यूरिया की भारी किल्लत है। फसलों में यूरिया का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। स्थानीय किसानों को कहना है कि प्राइवेट दुकानों से ऊंचे दाम पर यूरिया खरीदना पड़ रहा है।

            AUGUST 09, 2023 / 1:31 PM IST

            हरियाणा में बाढ़ प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा

            हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि जिन किसानों की फसलें हाल ही में आई की बाढ़ से बर्बाद हो गई हैं। उन्हें 7 सितंबर से पहले मुआवजा मिल जाएगा किसानों के अकाउंट में पैसे भेज दिए जाएंगे। राज्य में हाल ही में आई बाढ़ से 1475 गांवों में पानी भर गया था। इससे लाखों एकड़ की फसल चौपट हो गई।

              AUGUST 09, 2023 / 12:58 PM IST

              Weather Updates: बारिश से उत्तराखंड की हालत खस्ता

              उत्तराखंड के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 9 और 10 अगस्त को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। राज्य में पिछले हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से कई जगह जलजमाव की समस्या देखने को मिली है। पौड़ी गढ़वाल में नाले के उफान में आने से कई लोग फंस गए। वहीं कुछ इलाकों में NDRF टीमें तैनात की गई हैं।

                AUGUST 09, 2023 / 12:26 PM IST

                Weather Updates: लैंड स्लाइड से अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक

                जम्मू कश्मीर में लैंड स्लाइड के चलते नेशनल हाइवे बंद कर दिया गया है। इससे अमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रामबन में लैंडस्लाइड के चलते नेशनल हाइवे बंद कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने NH44 पर यात्रा न करने की सलाह दी है।

                  AUGUST 09, 2023 / 11:58 AM IST

                  Weather Updates: बिहार, बंगाल और सिक्किम में भी बरसेंगे बादल

                  मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 9 से 10 अगस्त के बीच हल्की और मध्यम से बहुत तेज बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 से 13 अगस्त के दौरान बहुत तेज बारिश का अनुमान है।

                    AUGUST 09, 2023 / 11:27 AM IST

                    Weather Updates: इन राज्यों में हल्की बारिश के आसार

                    हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के तटीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

                      AUGUST 09, 2023 / 10:53 AM IST

                      Weather Updates: उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

                      भारी बारिश के कारण हलद्वानी के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति देखी गई। इस बीच हल्द्वानी के SDM मनीष कुमार सिंह ने कहा कि जिले में करीब 150 लोगों को बचाया गया है। उनके लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। हलद्वानी के कई हिस्सों में जलभराव है। हम इसके बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। हमारी टीम कई जगहों का दौरा कर रही है। आवश्यक सामान मुहैया करा रहे हैं।

                        AUGUST 09, 2023 / 10:25 AM IST

                        Weather Updates: हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल

                        मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के लिए "रेड" अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 13 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। 5 अगस्त को सुबह सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में बारिश के लैंडस्लाइड से 6 निर्माणाधीन मकान गिर गए थे। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं सामने आई थी। जिला प्रशासन ने मजदूरों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया था।

                          AUGUST 09, 2023 / 9:56 AM IST

                          Weather Updates: आज यहां होगी बारिश

                          IMD के अनुसार आज उत्तराखंड, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

                            AUGUST 09, 2023 / 9:37 AM IST

                            Weather Updates: उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

                            उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं लखनऊ में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। इसी के साथ, गाजियाबाद में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है

                              AUGUST 09, 2023 / 9:21 AM IST

                              Weather Updates: नई दिल्ली में मौसम का हाल

                              मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगेग। इसी के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वैसे भी दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं।

                                AUGUST 09, 2023 / 8:55 AM IST

                                Weather Updates: उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

                                मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज चंपावत, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

                                  AUGUST 09, 2023 / 8:50 AM IST

                                  Weather Updates: इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

                                  मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, बिहार और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। वहीं देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश के दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ बिजली और ओले भी गिर सकते हैं।