7 अगस्त 2021, ये वो तारीख है, जो भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी। इसका श्रेय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को जाता है, जिन्होंने अपने पावर फुल 87.58 मीटर थ्रो के साथ टोक्यो ओलंपिक (Tokyo 2020) में अपने विरोधियों को अकेले दम पर पछाड़ कर गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीता। चोपड़ा अब निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय एथलीट हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस एतिहासिक जीत ने एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक के लिए भारत के 121 साल पुराने इंतजार को खत्म कर दिया।
