Get App

Priority Jewels Listing: ज्वेलरी कंपनी की शानदार लिस्टिंग, 15% बढ़त में शुरुआत; फिर दिखी और 5% तेजी

Priority Jewels Listing: कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से हुई कमाई का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। प्रायोरिटी ज्यूल्स हीरे जड़ी सोने और प्लेटिनम की फाइन ज्वेलरी डिजाइन करती है, बनाती है और बेचती है

Ritika Singhअपडेटेड Sep 04, 2026 पर 4:41 PM
Priority Jewels Listing: ज्वेलरी कंपनी की शानदार लिस्टिंग, 15% बढ़त में शुरुआत; फिर दिखी और 5% तेजी
प्रायोरिटी ज्यूल्स की 21 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में अच्छी मौजूदगी है।

ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी प्रायोरिटी ज्यूल्स की 4 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग ने खुश कर दिया। BSE पर शेयर 12.6 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 225.20 रुपये और NSE पर 15 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 230 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसके बाद शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी आई और BSE पर 236.45 और NSE पर 241.50 रुपये पर अपर सर्किट लगा। फाइनल इश्यू प्राइस 200 रुपये प्रति शेयर था। प्रायोरिटी ज्यूल्स का 91.50 करोड़ रुपये का IPO 100.45 गुना भरा था। कंपनी हीरे जड़ी सोने और प्लेटिनम की फाइन ज्वेलरी डिजाइन करती है, बनाती है और बेचती है।

यह रोज पहनी जाने वाली ज्वेलरी जैसे अंगूठी, झुमके, पेंडेंट, नेकलेस, ब्रेसलेट के साथ-साथ खास मौकों पर पहनी जाने वाली ज्वेलरी भी बेचती है। कंपनी भारत और दुनिया भर में स्वतंत्र ज्वेलर्स और ज्वेलरी चेन्स को अपने प्रोडक्ट बेचती है, जैसे कि कैरटलेन ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, कल्याण ज्वेलर्स, रिलायंस रिटेल, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, त्रिभुवनदास भीमजी झवेरी लिमिटेड, सेनको गोल्ड लिमिटेड।

प्रायोरिटी ज्यूल्स की 21 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में अच्छी मौजूदगी है। यह अमेरिका, UAE, हांगकांग और नॉर्वे सहित 13 देशों में अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करती है। इसकी मुंबई में 2 ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं।

IPO में किस कैटेगरी को कितना सब्सक्रिप्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें